फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Twenty-five cars collided on the elevated road in dense fog, injuring 35 people.

Baghpat News: बीस मिनट के कोहरे में एलिवेटेड रोड पर 25 कारें टकराईं, 35 लोग घायल

Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Twenty-five cars collided on the elevated road in dense fog, injuring 35 people.
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली-खेकड़ा एलिवेटेड मार्ग पर हसनपुर गांव के पास मंगलवार सुबह बीस मिनट के लिए कोहरे की दृश्यता कम हुई तो वहां 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इन गाड़ियों में सवार महिलाओं समेत 35 लोग घायल हो गए। वहीं क्षतिग्रस्त गाड़ियों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों और एनएचएआई के कर्मियों ने घायलों का सीएचसी और निजी अस्पतालों में उपचार कराया।
विज्ञापन

शहर के साथ ही आबादी में मंगलवार सुबह को कोहरा नहीं था तो एलिवेटेड सड़क पर सुबह सात बजे तक काफी कम कोहरा था। वहां अचानक बीस मिनट के लिए घना कोहरा छा गया और इससे दृश्यता बहुत कम हो गई। इस कारण बागपत से दिल्ली की तरफ से जा रही दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसके बाद पीछे से आई गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती रहीं और 25 गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

गाड़ियां टकराने के बाद कुछ लोगों ने तुरंत नीचे उतरकर पीछे आ रही गाड़ियों को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन कोहरे में दृश्यता कम होने और गाड़ियों की गति तेज होने के कारण वह नहीं रोकी जा सकीं। हादसे से एलिवेटेड सड़क पर चींख-पुकार मच गई और वहां जाम लग गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां से एनएचएआई के कर्मियों ने क्रेन से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया और तीन घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यह लोग हुए घायल, कोहरा व रफ्तार को बताया हादसे का कारण

एलिवेटेड रोड पर हुए हादसे में अमित कुमार निवासी पाबला, शुभम निवासी सोनीपत, सुभाष शर्मा निवासी आर्यनगर बड़ौत, मोनिश निवासी मवीकलां, कुलदीप निवासी बासौली, कुरबान अली निवासी सहारनपुर, आसु निवासी कांधला, रफीक, यूसुफ, नफीश निवासी चरथावल जिला मुजफ्फरनगर, समीर, शहजाद, अकरम निवासी मुगलपुरा बागपत, अशोक निवासी निवाड़ा समेत 35 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी राकेश, अजय आदि ने बताया कि कोहरे में गाड़ियों में भिड़ंत होने के बाद पीछे आ रही गाड़ियों को शोर मचाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति के कारण गाड़ियां भिड़ती रहीं।
-गाड़ियों को रोक रहे युवक को मारी टक्कर, पैरों की हड्डी टूटी
हादसा होने के बाद सद्दाम निवासी चरथावल जिला मुजफ्फरनगर सड़क पर खड़ा होकर गाड़ियों को रुकवाने लगा, तभी पीछे से तेज गति से आई कार का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और सद्दाम को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सद्दाम दूर जाकर गिरा और उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। घायल सद्दाम का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
क्रेन से दो गाड़ियां उठाने पर हंगामा किया। हादसे में शामली के मुबस्सिर की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसने अपने परिवार वालों को भी घटनास्थल पर बुला लिया। मुबस्सिर ने आरोप लगाया कि क्रेन के चालक ने एक साथ दो-दो गाड़ियां उठाकर एलिवेटेड सड़क से नीचे उतारीं। इससे गाड़ियों में ज्यादा नुकसान हो गया। उनकी गाड़ी हादसे में कम क्षतिग्रस्त हुई, जबकि दो गाड़ियां एक साथ उठाने से ज्यादा नुकसान हो गया। इसको लेकर मुबस्सिर और उसके परिवार वालों ने हंगामा भी किया।
-हादसे के बाद तीन घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग
एलिवेटेड सड़क पर क्षतिग्रस्त गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहां काफी लोग हादसा देखने भी पहुंच गए तो कुछ मदद के लिए पहुंचे। वहां करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-दो दिन पहले भी भिड़े थे आठ वाहन
एलिवेटेड सड़क पर दो दिन पहले भी आठ वाहन इस तरह ही कोहरे में भिड़ गए थे। उस हादसे में भी 14 लोग घायल हो गए थे। उस हादसे के बाद भी लोग कोहरे में वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल नहीं कर रहे हैं।


वर्जन-एलिवेटेड सड़क पर कोहरे के कारण हादसा हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोहरे में सड़क पर वाहनों को तेजगति से न चलाएं। सफेद पट्टी को देखकर वाहन चलाएं और इंडीकेटर का इस्तेमाल जरूर करें। -सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed