{"_id":"5d9b94538ebc3e93a629b0cc","slug":"try-to-girl-kidnapping-in-baghpat-baghpat-news-mrt4471949136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गन्ना छील रही युवती के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गन्ना छील रही युवती के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में गन्ना छील रही युवती के अपहरण की कोशिश
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में चार युवकों पर गन्ना छील रहे अनुसूचित जाति के परिवार की युवती के अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर उन्होंने युवती के माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर तमंचे से हवाई फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होना बता रही है।
मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी तेजपाल पुत्र कर्म सिंह ने बताया कि वह अनुसूचित जाति के परिवार से है। उनका खेत कंडेरा गांव की सीमा पर है। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी ओमवती, बेटी रूबी, पुत्रवधू मंजू के साथ खेत में गन्ना छीलने गया था। आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक का बेटा चार युवकों के साथ वहां पहुंचा। वे उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले जाने लगे। उन्होंने शोर मचा दिया और युवकों का विरोध किया। युवकों ने युवती के माता-पिता को लाठी-डंडों और धारदार हथिरूप से घायल कर दिया। हमलावर तमंचे से हवाई फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से ओमवती को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। दोघट थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिंधू ने बताया कि तेजपाल का कंडेरा गांव के व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसने अपनी जमीन बेचने के लिए डेढ़ लाख रुपये ले रखे है। अब उसने जमीन बेचने से इंकार कर दिया और रुपये भी नहीं लौटा रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में खेत पर मारपीट हुई है। युवती के अपहरण की कोशिश एवं फायरिेंग के आरोप गलत हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।