फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck thief gang crook caught

ट्रक चोर गिरोह का बदमाश दबोचा

Mon, 28 Mar 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Truck thief gang crook caught
खेकड़ा। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि रविवार की शाम ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास एक ट्रक खराब हो गया था। ट्रक चालक ने हरियाणा के थाना मुहाना जनपद सोनीपत निवासी ट्रक मैकेनिक मनजीत को फोन किया। ट्रक ठीक करने की एवज में उसे मुंह मांगी मजदूरी देने को कहा। इसके बाद मनजीत ट्रक ठीक करने के लिए यहां पहुंच गया। ट्रक के इंजन की खामी को दूर कर रहा था। इसी दौरान खेकड़ा पुलिस को मुखबिर से उसके यहां आने की सूचना मिल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मनजीत ट्रक चोर गिरोह का सदस्य है। 11 अक्टूबर 2021 को गिरोह के बदमाशों ने हरियाणा से दो ट्रक चोरी किए थे। खेकड़ा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगे दोनों ट्रकों को ईपीई से बरामद कर दो बदमाश बलजीत और दीप सिंह निवासी सोनीपत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। मनजीत तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed