{"_id":"645b7f39c5054b1c8f06d388","slug":"truck-overturned-near-badagaon-five-injured-including-driver-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1129-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ागांव के पास ट्रक पलटा, चालक सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ागांव के पास ट्रक पलटा, चालक सहित पांच घायल
विज्ञापन
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास एक ट्रक एक्सल टूटने से पलट गया हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए, जिनका एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने उपचार कराया।
निवाड़ा गांव के फिरोज ने बताया कि बुधवार को वह अपने साथी नासिर, फिरोज, मुस्तकीम, गुलफाम के साथ नोएडा त्रिमूर्ति पर ईंट डालने गया था। जब वह ईंट उतारकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से वापस लौट रहा था। रटौल अंडर पास और बड़ागांव के बीच ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया और पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायलों का उपचार कराया। उधर, क्रेन की सहायता से ट्रक को रास्ते से हटाया गया।