फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   truck malik ne rachi thi chori ki saajish

ट्रक मालिक ने रची थी प्लास्टिक दाना चोरी की साजिश

Fri, 06 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
truck malik ne rachi thi chori ki saajish
ट्रक मालिक ने रची थी प्लास्टिक दाना चोरी की साजिश
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत से 32 लाख के प्लास्टिक दाना लदा 12 टायरा ट्रक चोरी होने की साजिश ट्रक मालिक ने ही रची थी। कर्ज उतारने के लिए बेटे और उसके दोस्त के साथ पहले ट्रक गायब किया। इसके बाद 32 लाख के प्लास्टिक दाना को 12 लाख रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही थी। ऐन वक्त पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक चालक अजय निवासी गुराना ने मुकदमा दर्ज कराया था कि प्लास्टिक दाना लदा 12 टायरा ट्रक बड़ौत में आस्था हॉस्पिटल के सामने से एक दिसंबर को गायब हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने बड़ौत में बावली रोड से ट्रक मालिक शिवकुमार निवासी आजादनगर बड़ौत को गिरफ्तार किया। शिव कुमार की निशानदेही पर ट्रक और प्लास्टिक दाना भी बरामद हो गया। अभियुक्त के बड़ौत निवासी दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को ट्रक चालक अजय गुजरात के वडोदरा से प्लास्टिक दाना लेकर हरिद्वार के लिए चला था। 30 नवंबर को बड़ौत आने पर कंपनी की ओर से कॉल आई कि दो दिन गोडाउन बंद रहेगा। ट्रक मालिक के कहने पर चालक अजय ट्रक को आस्था हॉस्पिटल के पास खड़ा कर अपने घर चला गया। इस पर ट्रक मालिक ने अपने बेटी सनी और उसके दोस्त वीशू जैन के साथ मिलकर ट्रक को छिपाकर खड़ा कर दिया। आरोपी प्लास्टिक दाना को 12 लाख रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने दबिश देकर खुलासा कर दिया। एएसपी अनिल कुमार सिंह, बड़ौत कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार, एसआई उवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed