फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck full of oxen caught at border

बॉर्डर पर बैलों से भरा ट्रक पकड़ा

Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Truck full of oxen caught at border
ox
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी पुलिस ने बैलों से भरे ट्रक के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। ट्रक से 13 बैल बरामद हुए है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पंजाब से मुजफ्फरनगर कटान के लिए बैल लेकर जा रहे थे। गैंग में कौन-कौन सदस्य है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक (पीबी 06डी-2421) हरियाणा की ओर से आ रहा था। उसमें बैल भरे होने की मुखबिर की सूचना पर निवाड़ा चौकी पुलिस ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। पीछा करने पर उसको पकड़ लिया। चेकिंग की गई तो उसमें बैल भरे मिले। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि ट्रक के साथ पकड़े गए आरोपी अमृतसर के मजीठा निवासी जस्सा पुत्र जगवीर और मेरठ के फलावदा निवासी शेरखान पुत्र अब्दुल रहमान है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे बैलों को पंजाब के संगनूर से लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे हैं। वहां पर बैलों का कटान किया जाता है। ये बैल भी कटान के लिए ही जा रहे है। एसएसआई का कहना है कि इस गैंग में कौन-कौन शामिल है। उनका पता लगाया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


पहले भी पकड़े जा चुके हैं बैलों के ट्रक 
बागपत। बैलों से भरे ट्रक पकडे़ जाने का यह पहला मामला नहीं है। अक्टूबर माह में भी कोतवाली पुलिस ने बैलों से भरा ट्रक पकड़ा था। इससे पहले बागपत, सिंघावली अहीर, बालैनी और बड़ौत पुलिस कई बार बैल पकड़ चुकी है। लेकिन जनपद के रास्ते गोवंश की तस्करी बंद नहीं हो रही है। हिंदू संगठन के लोग गोवंश के ट्रकों को पकड़ चुके हैं और पुलिस-प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed