{"_id":"61686d5666a45b7126464822","slug":"troubled-by-not-repaying-the-loan-the-confectioner-put-petrol-on-fire-baghpat-news-mrt560574699","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज नहीं चुकाने से परेशान हलवाई ने पेट्रोल डालकर आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज नहीं चुकाने से परेशान हलवाई ने पेट्रोल डालकर आग लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता कालोनी में रहने वाले हलवाई ने बेटी के उपचार को लिए थे पांच लाख रुपये
गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेटी के उपचार को लिया कर्ज नहीं चुकाने से परेशान माता कॉलोनी निवासी हलवाई ने पेट्रोल डाल कर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
माता कालोनी निवासी प्रदीप कुमार हलवाई है। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। हलवाई ने अपनी बेटी के बीमार होने पर उपचार कराने के लिए डेढ़ साल पहले साहूकार से कर्ज लिया था। उस पर फिलहाल पांच लाख रुपये कर्ज है। साहूकार लगातार अपने रुपये मांग रहा था। प्रदीप उसे नहीं चुकाने के कारण परेशान था। इस कारण ही उसने बुधवार रात अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक प्रदीप काफी झुलस गया था। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली एसएसआई का कहना है कि मौके पर पहुंच कर जानकारी ली गई। परिजनों ने बताया कि कर्ज नहीं चुका पाने के कारण प्रदीप ने यह कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।