जाम बन गया मुसीबत
बागपत अब जाम पथ बन कर रह गया है। बागपत से होकर गुजरने का मतलब घंटों तक सड़क पर खड़े होकर धूल फांकना है। मंगलवार की शाम को कुछ देर के लिए जाम से मुक्ति मिली, लेकिन हरियाणा की ओर जाने वाले निवाड़ा पुल की मरम्मत के चलते रात को फिर से जाम लग गया।
ऐसा जाम लगा कि बुधवार को पूरे दिन नहीं खुल सका यहां तक कि रात 10 बजे तक भी जाम लगा रहा। निवाड़ा पुल से लेकर लगभग पांच किलोमीटर बागपत की ओर और इतना ही सोनीपत की ओर लंबी लाइन लगी रही। वाहनों को कई बार रोका। घंटों तक लोग जाम में ही फंसे रहे।