फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tributes paid to former Prime Minister Vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए

Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to former Prime Minister Vajpayee
बड़ौत के मलकपुर गांव में पं मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती मना? - फोटो : BARAUT
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती के अवसर पर बैठक करके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/खेकड़ा। जिलेभर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में तुलसी पूजन दिवस व अटल बिहारी वाजपेयी जयंती समारोह मनाया गया। इसमें विद्यालय प्रबंधक महोदय कृष्णपाल, प्रधानाचार्य अमित चौहान, संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, मनोरमा, सानिया, राखी, अक्षमा, संध्या, करिश्मा, राजू शर्मा, सुधीर मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में मनाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने वाजपेयी के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जिला मंत्री दीपक भारती, पश्चिमी क्षेत्रीय मंत्री पूनम राणा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिल चौहान, सुदेश चौहान, सरिता चौधरी, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, विकास चौहान, प्रकाश मलिक, विनोद पाल, प्रभात स्वामी, शेखर चौहान, मनजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा नगर मंडल कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बागपत मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, जिलामंत्री विपिन रुहेला, राजेश गौतम, अमित उपाध्याय, चंद्रदत्त शर्मा, कृष्ण कुमार, सतेंद्र शर्मा, मोहित गुप्ता, शाहरुख कुरैशी, देवदत्त, प्रशांत शर्मा, ओम कश्यप, प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में भाजपा जिला महामंत्री कौशल त्यागी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। यहां अतुल गोयल, मिथलेश राजपूत, चौधरी पवन ठेकेदार, डॉ. सुभाष त्यागी, अंकुश गोयल, मनोज पहलवान, विवेक जैन, ऋषभ जैन, राजीव कुमार, सतवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार व अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

खेकड़ा नगर भाजपा कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने कहा कि अटल जी ने देश हित में कई कार्य किए। यहां जिला उपाध्यक्ष मनोज धामा, अंकुश जैन, जतिन शर्मा, आयुष जैन, महेश कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed