फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tribute to Mahendra Singh Tikait on his death anniversary

महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर नमन

Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Mahendra Singh Tikait on his death anniversary
रमाला में महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
भाकियू व रालोद कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/रमाला। जिले में रविवार को किसान मसीहा महात्मा टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। रालोद कार्यकर्ताओं व भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया।
रालोद कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किसानों के हित में उनके द्वारा कराए कार्यों पर चर्चा की गई। इस मौके पर ओमवीर ढाका, कुंवरपाल हुड्डा, कलीम चौधरी, रवि, वीरेंद्र, अनिल कश्यप, अमित, योगेंद्र, रवि आदि मौजूद रहे। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कस्बे में भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर हवन किया गया। इस मौके पर चौधरी हिम्मत सिंह, अश्विनी, करण सिंह, पिंकी, विकास, ताहिर, अय्यूब, राहुल बृजमोहन, सुनील, भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कासिमपुर खेड़ी गांव में भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह प्रधान के कार्यालय पर मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बागपत एवं बड़ौत के किसी एक प्रमुख चौराहे पर उनकी मूर्ति लगवाने की मांग की गई। इस मौके पर डॉ. ओमप्रकाश, संजीव, भूपेंद्र, देवेश, जय सिंह, हरेंद्र, विजयपाल, मुनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed