फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trials for state level competition will start from September 27

Baghpat News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 27 सितंबर से शुरु होंगे ट्रायल

Sat, 23 Sep 2023 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Trials for state level competition will start from September 27
बागपत। अगले महीने सीनियर महिला और पुरुष वर्ग कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन हैंडबॉल और जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 25 सितंबर और मंडल स्तर पर 30 सितंबर से खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के जिला स्तर पर 27 सितंबर को जिला खेल कार्यालय और मंडल स्तर पर 30 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ट्रायल होगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी चार से छह अक्तूबर को गोंडा में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बालक/बालिका वर्ग की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 27 सितंबर और मंडल स्तर पर 13 अक्तूबर को ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 16 से 18 अक्तूबर तक आगरा में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 14 अक्तूबर और मंडल स्तर पर 16 अक्तूबर को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 19 से 21 अक्तूबर को अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सीनियर बालिका व पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 19 अक्तूबर और मंडल स्तर पर 21 अक्तूबर को ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर 26 से 28 अक्तूबर तक प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। सीनियर महिला वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 14 अक्तूबर और मंडल स्तर पर 27 अक्तूबर को ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक आजमगढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणप्रत्र की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed