फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trial three and five for state level athletics competition

प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल तीन व पांच को

Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Trial three and five for state level athletics competition
बड़ौत में जूनियर व सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुजफ्फरनगर में सात से आठ जनवरी को जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं और दस व 11 जनवरी को सब जूनियर वर्ग की ग्रीन पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम कानपुर में प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तर पर तीन व पांच और मंडल स्तर पर चार व आठ जनवरी को खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि सात व आठ जनवरी को मुजफ्फरनगर में होने वाली जूनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन जनवरी को बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत में जनपदीय और चार जनवरी को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में मंडलीय ट्रायल होगा। इसके अतिरिक्त दस व 11 जनवरी को कानपुर में होने वाली सब जूनियर वर्ग की बालक/बालिका की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच जनवरी को बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत में जनपदीय व आठ जनवरी को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में मंडलीय ट्रायल होगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed