फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trial started for the post of block chief

अब शुरू हुई ब्लाक प्रमुख के ताज को जोर आजमाइश

Fri, 07 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Trial started for the post of block chief
बड़ौत। पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य पूरा हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के परिणाम घोषित हो गए हैं। अब ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों द्वारा बीडीसी सदस्यों के यहां की परिक्रमा शुरू कर दी गई है। ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक दल भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनकी चाहत है कि पार्टी का ही कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी पर बैठे।
विज्ञापन

खंड विकास मुख्यालय अंतर्गत 44 ग्राम प्रधान व 110 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। पंचायत चुनावों के परिणाम की घोषणा के बाद जिला पंचायत की तरह ब्लॉक प्रमुख के ताज को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। प्रमुख सीटों के लिए नेताओं ने कवायद तेज कर दी है। इसके चलते क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ही ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव भी सुर्खियों में रहता है। इस बार भी इसके चुनाव में सियासत गरमाएगी। राजनीतिक दल भी अपने किसी व्यक्ति को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए कसरत शुरू कर चुके हैं। मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके लोग अब चुनाव जीतने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, अपने पक्ष में करने की तैयारी में जुट गए हैं। सरकार की ओर से मई में ही जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव कराने के संकेत हैं। जिसे देखते हुए इस कुर्सी को हासिल करने की चाहत रखने वाले लोगों की सक्रियता तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed