{"_id":"625707f7605aef549a5185c6","slug":"trial-canceled-for-residential-sports-hostel-now-trial-will-be-held-from-15-to-19-baghpat-news-mrt584313749","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए ट्रायल निरस्त, अब 15 से 19 तक होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए ट्रायल निरस्त, अब 15 से 19 तक होगा ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आवासी क्रीड़ा छात्रावास के लिए 11 से 13 अप्रैल तक कराए गए खिलाड़ियों का ट्रायल निरस्त कर दिया है। अब खिलाड़ियों का 15 अप्रैल से जिला स्तरीय ट्रायल लिया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक व बालिकाओं का 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक ट्रायल लिया गया था। प्रमुख सचिव ने ट्रायल में 25 बच्चों से कम प्रतिभाग करने पर ट्रायल को निरस्त कर दिया है। अब इन खिलाड़ियों का 15 अप्रैल को जिला क्रीड़ा हॉल में बालिका वर्ग की बैडमिंटन और टेबल टेनिस, 16 अप्रैल को शाहमल स्टेडियम बड़ौत में बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, कुश्ती, हॉकी, टेबल-टेनिस और बालक वर्ग की क्रिकेट, 18 अप्रैल को जिला खेल स्टेडियम में बालक व बालिका वर्ग की जिम्नास्टिक व तैराकी का ट्रायल लिया जाएगा। शाहमल स्टेडियम में बालक वर्ग की वालीबॉल, फुटबाल, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, 19 अप्रैल को शाहमल स्टेडियम में बालिका वर्ग की वॉलीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, हैंडबाल, बॉक्सिंग, जूडो और जिला खेल कार्यालय में बालक वर्ग की बैडमिंटन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते है।