{"_id":"6099792a8ebc3e8dbc0f4f13","slug":"tremendous-enthusiasm-for-vaccination-in-the-district-baghpat-news-mrt5377446142","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के सापेक्ष 123 फीसदी हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के सापेक्ष 123 फीसदी हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में सोमवार को कोरोना रोधी टीकाकरण के लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। यहां निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 123 फीसदी टीकाकरण हुआ। सबसे अधिक बड़ौत ब्लॉक में 185 प्रतिशत और छपरौली में 170 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में 13 सत्रों में 1300 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से 1603 लाभार्थियों ने कोरोना का टीकाकरण कराया। सोमवार को बागपत में 76 फीसदी, बड़ौत में 185 फीसदी, बिनौली में 115 फीसदी, छपरौली में 170 फीसदी, खेकड़ा में 131 फीसदी और पिलाना में 105 फीसदी टीकाकरण हुआ। जिले भर में सोमवार को 123 फीसदी टीकाकरण किया गया। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने व अधिक से अधिक टीकाकरण कराने का आह्वान किया।
दोघट के पुसार गांव के उपकेंद्र पर शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ। सभी 120 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। एएनएम सुचेता ने टीकाकरण किया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कोरोना टीकाकरण के फायदे व महामारी से बचाव के लिए सुझाव दिए। कहा कि हाथों को बार-बार धोएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकलें।
विज्ञापन
छपरौली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी पर 170 व्यक्तियों को टीका लगाया। डॉ. राजकमल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएचसी छपरौली मे 170 व्यक्तियों का कोरोना टीकाकरण किया गया। जिसमें 101 पुरुष व 69 महिलाओं ने टीका लगवाया।
टटीरी में मायूस होकर लौटे लोग
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीके न लगाए जाने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। इन्होंने बताया कि कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार टीकाकरण होता है। यहां दो सप्ताह में दो बार वैक्सीन कभी आती है और कभी नहीं। कस्बा निवासी मेरठ-बागपत-छपरौली बस यूनियन के अध्यक्ष नीरज उर्फ नीनू ने प्रशासन से कस्बे के कोरोनारोधी टीके लगवाने की मांग की। वहीं, डॉ. श्वेता यादव ने बताया कि यहां वैक्सीन नहीं आई है। इसके उपलब्ध होने पर टीके लगाए जाएंगे।