फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tree slip put in the sapling, thousands of farmers upset

पौध में लगा दी पेड़ी की पर्ची, हजारों किसान परेशान

Wed, 09 Nov 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tree slip put in the sapling, thousands of farmers upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। गन्ना विभाग की ओर से किसानों की पेड़ी की पर्ची पौध में लगा दी हैं। इससे किसान गन्ने की छिलाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। साइट बंद होने के कारण किसानों का डाटा शो नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान पर्ची ठीक कराने के लिए गन्ना विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
चार नवंबर से बागपत और रमाला मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है। छह नवंबर से क्रय केंद्रों पर तौल भी शुरू हो गई है और नौ नवंबर से पूरी क्षमता से पेराई शुरू कराने की तैयारी कर रखी है। जिले में 12 मिलों के 315 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी किसानों की गन्ने की छिलाई प्रभावित हो रही है। किसानों की पेड़ी की पर्ची पौध में लगने के कारण गन्ने की छिलाई शुरू नहीं हो पाई है। किसान पर्ची ठीक कराने के लिए जिला गन्ना कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए विवश हैं। किसानों का कहना कि साइट बंद होने से डाटा शो नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

एक लाख से अधिक किसान 12 मिलों पर डालते हैं गन्ना
गन्ना विभाग में जिले के एक लाख 27 हजार किसान पंजीकृत हैं और 84 हजार हेक्टेअर में गन्ने की खेती है। पिछले तीन साल में जिले में लगातार गन्ने के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हो रही है। इस पेराई सत्र में बागपत में पेराई सत्र 2021-22 के मुकाबले गन्ने का साल हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों का बकाया दबाए बैठी हैं चीनी मिलें
चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों का बकाया है। बागपत के अतिरिक्त गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर जिले की मिलों पर किसानों का लगभग पांच सौ करोड़ से अधिक का बकाया है। इसमें से लगभग तीन सौ करोड़ रुपये का बकाया मलकपुर मिल पर है। बकाया भुगतान न होने से किसान परेशान हैं।
पर्ची गलत जारी होने से प्रभावित हो रही गन्ने की छिलाई
-गन्ना विभाग की ओर से पेड़ी की पर्ची पौध में लगा दी हैं। जिससे गन्ने की छिलाई शुरू नहीं हो पाई है। पर्ची ठीक कराने के लिए गन्ना कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। - सुशील ढाका, ढिकौली
-पर्ची गलत जारी होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ने की छिलाई शुरू न होने से पशुओं के चारे के लिए परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त सभी किसानों की पर्ची जारी नहीं होने से किसान परेशान हैं। - इंद्रपाल, निनाना
-इस बार गन्ने का अनुपात 50-50 कर दिया है। इससे भी किसानों को परेशानी हो रही है। साइट बंद होने से किसानों का डाटा प्रदर्शित न होने सेा किसानों को गन्ना कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। -राजू तोमर सिरसली
-इस बार किसानों के केंद्रों में भी बदलाव हो गया है। किसानों की समय से पर्ची जारी नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है। किसानों की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - ओमपाल ढिकौली

ठीक कराया जाएगा डाटा
साइट शुरू होने पर किसानों का डाटा ठीक कराया जाएगा। विभाग के कर्मचारियों को किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ अनिल भारती, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed