{"_id":"62c1d4f1ff03fb60d77d01d0","slug":"tree-bhandara-planted-plants-distributed-to-people-baraut-news-mrt595513552","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्ष भंडारा लगाया, लोगों को वितरित किए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्ष भंडारा लगाया, लोगों को वितरित किए पौधे
विज्ञापन
मैनावती हॉस्पिटल पर वृक्ष भंडारे के दौरान मौजूद राज्य मंत्री केपी मलिक व हरित प्राण ट्रस्ट संस्?
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। पांच जुलाई से शुरू होने वाले वन महोत्सव को लेकर रविवार को हरित प्राण ट्रस्ट संस्था ने मैनावती हॉस्पिटल पर वृक्ष भंडारे लगाया। जिसमें वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु पर्यावरण राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने आने जाने वाले लोगों तथा हॉस्पिटल में इलाज को आने वाले मरीजों को पौधे वितरित किए। उन्होंने पौधों का रोपण कर संरक्षण करने की भी अपील की और प्रण भी दिलाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री केपी मलिक, डॉ. दिनेश बंसल, डीएफओ हेमंत सेठ, रेंजर राजपाल, वन दरोगा रविकांत चौधरी व वन रक्षक संजय ने किया। केपी मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। कार्यक्रम में बरगद, पीपल, पिलखन के कुछ दुर्लभ पौधों के रोपण के साथ किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि लोग निजी स्वार्थ के चलते अंधाधुंध पेड़ों का कटान कर रहे हैं, जिस कारण लगातार पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। अंधाधुंध पेड़ों के कटान के कारण पिछले कई साल से बारिश का अनुपात भी कम हुआ है। उन्होंने लोगों से बच्चों के जन्मदिन, शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम शुभ मौकों पर कम से कम एक पौधा रोपने का संकल्प दिलाया।