फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traveling on a broken road for 15 years

15 साल से टूटी सड़क पर ही सफर

Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traveling on a broken road for 15 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। कंडेरा से बिजरौल तक चार किलोमीटर का मार्ग जलालपुर, खड़खड़ी, बाजिदपुर, अंगदपुर और जौहड़ी गांव को जोड़ता है। इन गांव के अधिकांश लोगों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल पहले लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का निर्माण कराया गया था। मगर, कुछ दिन बाद सड़क टूटने लगी। मरम्मत न होने से सड़क धीरे-धीरे गड्ढों में तब्दील हो गई। अब मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे अधिक दिखते है। गड्ढों के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग आए दिन चोटिल हो रहे है। गन्ने की ढुलाई करने वाले किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल
देखरेख और मरम्मत के अभाव में मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। इस मार्ग से गुजरने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग का जल्द निर्माण होना चाहिए। - बिजेन्द्र तोमर
विज्ञापन

---
आए लोग हो रहे चोटिल
इस मार्ग से कंडेरा और बिजरौल के अलावा अन्य कई गांव के लोग गुजरते है। मार्ग पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा है। गड्ढों के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे है। - अजय अहलावत
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गड्ढों में फंसे खडे़ रहते है वाहन
सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों अलावा इस मार्ग से गन्ने की ढुलाई करने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आए गन्ने से लदे वाहन गड्ढों में फंसे रहते है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - देवेंद्र कुमार

----
कई बार की मांग नहीं हुआ समाधान
मार्ग का निर्माण और मरम्मत कराने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मार्ग की मरम्मत न होने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। - मास्टर राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed