{"_id":"5f21be508ebc3e638e07890a","slug":"traumatic-accident-teen-slipped-from-bicycle-saria-entered-stomach-baghpat-news-mrt493703272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: साइकिल से फिसला किशोर, पेट में आरपार घुस गए सरिये, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: साइकिल से फिसला किशोर, पेट में आरपार घुस गए सरिये, हालत गंभीर
Thu, 30 Jul 2020 04:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
किशोर के पेट में घुसे सरिये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। साइकिल फिसलने के कारण किशोर कालू के पेट में आर-पार सरिये घुस गए। किशोर दर्द से चीखने चिल्लाने लगा। इस दौरान गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद सरियों को काटकर किशोर को बड़ौत अस्पताल में ले जाया गया, वहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया। वहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: यूपी: दो करोड़ की रंगदारी का मामला, अमर उजाला की पड़ताल में सही निकली ये बड़ी बात
विज्ञापन
किरठल गांव में निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही हादसे की वजह बन गई। गांव का कालू (16 वर्ष) पुत्र मीरा बुधवार को साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस बीच एक भवन निर्माण के बाद एक दीवार के बीम के सरिये सड़क की तरफ निकले हुए थे। किशोर साइकिल से गिर गया और सरिये उसके पेट में घुस गए। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले दीवार से सरिये काटे गए। इसके बाद किशोर को गंभीर हालत में परिजन बड़ौत लेकर पहुंचे। वहां सरिया काटकर उसका इलाज किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण बड़ौत से किशोर को देर रात मेरठ के लिए रेफर किया। किशोर की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/