फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transport workers were given the responsibility of finding and bringing the driver

Baghpat News: परिवहन कर्मचारियों को मिली चालक ढूंढकर लाने की जिम्मेदारी

Wed, 08 Jan 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Transport workers were given the responsibility of finding and bringing the driver
-चालकों की चल रही कमी नहीं हो रही पूरी, आज होगी डिपो में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डिपो में चालकों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती की जा रही है। इसके बाद भी चालकों की कमी पूरी नहीं हो रही है। अब निगम के कर्मचारियों को चालक पद के लिए आवेदक ढूंढकर लाने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं डिपो पर बुधवार को संविदा पर भर्ती की जाएगी।
डिपो में तकरीबन 150 चालकों की कमी चल रही हैं, जिसे पूरा करने के लिए पिछले छह दिसंबर से हर बुधवार को डिपो पर संविदा के तहत भर्ती की जा रही है। मगर, आवेदक बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इस कारण अभी तक केवल 65 चालक ही पहली परीक्षा पास कर पाए हैं। इसके बाद मुख्य परीक्षा होनी शेष है, जिनमें से छंटनी होना तय है। चालकों की कमी के चलते बसों के संचालन की व्यवस्था भी धीरे-धीरे पटरी से उतरती जा रही है। इसको देखते हुए अब परिवहन अधिकारियों ने डिपो के कर्मचारियों को चालक पद के लिए आवेदक तलाश करने के लिए बोला है, जो अपने सगे संबंधियों व परिचितों से संपर्क कर रहे हैं ताकि ज्यादा संख्या में आवेदक बुधवार को डिपो पर होने वाली भर्ती में भाग ले सकें।
विज्ञापन


वर्जन ---
संविदा के तहत चालकों की डिपो पर पिछले एक माह से भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं। निगम के कर्मचारियों से भर्ती का प्रचार-प्रसार करने की बात कही गई है। -हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed