फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trains will run soon on Delhi, Shamli and Saharanpur rail routes

जल्द चलेंगी दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग की बंद पड़ी ट्रेनें

Fri, 19 Nov 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Trains will run soon on Delhi, Shamli and Saharanpur rail routes
खेकड़ा। दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेलमार्ग की बंद पड़ी ट्रेनें जल्द चलेंगी। महंगे किराए के साथ चल रही स्पेशल ट्रेनें बंद हो जाएंगी। यात्री दोबारा सामान्य किराए की ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 में दिल्ली, शामली, सहारनपुर मार्ग पर सभी 24 ट्रेनों का अप और डाउन का संचालन बंद कर दिया था। कोरोना की पहली और दूसरी लहर खत्म होने के बाद चंद स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनका किराया भी महंगा है। दिल्ली-हरिद्वार, जनता एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन तभी से बंद है। जिससे मार्ग के दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्री संघ के महासचिव धर्म सिंह ने बताया कि अब सभी ट्रेनें फिर से जल्द ही मार्ग पर दौडे़ंगी। अधिकारियों ने शीघ्र संचालन के संकेत दे दिए हैं। ट्रेनों के संचालन का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अब तक बसों में अधिक किराया देकर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा ने बताया कि आधिकारिक पत्र प्राप्त होते ही दैनिक यात्रियों को अवगत करा दिया जाएगा। सामान्य ट्रेनों के संचालन से सभी को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed