{"_id":"636e916f567bb12b647cc17b","slug":"training-given-to-teachers-on-brc-kahkra-news-mrt6132201190","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
खेकड़ा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्राथमिक शिक्षा को बेहतर ढंग से कराने का प्रशिक्षण दिया गया।
शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बीईओ प्रियंका शर्मा ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि शिक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाना है। प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए बीआरसी पर दो अलग-अलग कक्षों में 50-50 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक सप्ताह बच्चों को पढ़ाने का प्लान भी सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। यह प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निपुण भारत का अभियान प्रशिक्षण बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को विकसित करने के लिए किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में 50 शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल हुए। संवाद