फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traffic police personnel kept resting, people stuck in jam

ट्रैफिक पुलिस कर्मी आराम करते रहे, लोग जाम में फंसे रहे

Mon, 03 Jan 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Traffic police personnel kept resting, people stuck in jam
- नेशनल हाईवे पर लगा वाहनों का लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस खड़े होकर आपस में बातचीत करते रहे
विज्ञापन

- ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं करते यातायात व्यवस्थित, वाहन चालकों को उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मी आराम करते रहे और नेशनल हाईवे पर वाहन चालक जाम से जूझते रहे। राष्ट्र वंदना चौक के पास ही घंटों तक जाम लगा रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था सुधारने की जरूरत नहीं समझी। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

राष्ट्र वंदना चौक से मेरठ रोड व दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर को घंटों तक जाम लगा हुआ था। इसमें सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे, जबकि ट्रैफिक पुलिस कर्मी आराम से सड़क किनारे खड़े हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। वाहनों को अपने चालकों ने निकालने के चक्कर में इस तरह फंसा दिया कि जाम बढ़ता चला गया। बड़ौत की तरफ से आने वाली सड़क पर स्थिति ज्यादा खराब हो गई। वाहन चालकों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पीआरडी के जवानों ने आकर यातायात व्यवस्था को संभाला। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की जांच कराई जाएगी और यातायात व्यवस्था को बेहतर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed