फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traffic jam on Delhi-Saharanpur highway throughout the day

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर दिन भर जाम लगने से वाहन सवार हुए परेशान

Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Delhi-Saharanpur highway throughout the day
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड के समीप चार घंटे से भी अधिक समय तक जाम लगा रहा। जिससे भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने जा रही बहने और उनके बच्चे परेशान रहे। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सुबह से ही वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई थी। सुबह करीब दस बजे हाईवे पर जगह-जगह जाम लग गया। खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड के समीप जाम लग गया। पुलिस को चार घंटे से अधिक समय तक जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जाम से महिलाएं एवं बच्चे परेशान रहे। मारुति एजेंसी संचालक मधुर गुप्ता ने जाम में फंसी महिलाओं और बच्चों को शीतल पेयजल पिलाया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन पहुंचे। इस कारण घंटों तक जाम की स्थिति बनी। कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed