{"_id":"5ff7422f8ebc3e340058a77a","slug":"traffic-disrupted-due-to-water-logging-in-railway-underpass-baraut-news-mrt519388133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के अंडरपास में जल भराव की स्थिती से ग्रामीणों का आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के अंडरपास में जल भराव की स्थिती से ग्रामीणों का आवागमन बाधित
विज्ञापन
बड़ौत के रमाला सुगर मील के पास बने अंड़र पास से गुजरता ट्रैक्टर-ट्रौली।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अंडरपास में जलभराव से आवागमन बाधित
बारिश से बिगड़े हालात, पहले भी पानी निकासी की मांग कर चुके है ग्रामीण
बड़ौत। तीन दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से रेलवे अंडरपास में जल भराव हो गया है। इससे कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रेलवे विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। हल्की बारिश से अंडरपास में जलभराव हो जाता है। फिलहाल जनपद में कई दिनों से बूंदाबांदी हो रही थी, जिससे रमाला शुगर मिल के पास बने अंडरपास, बड़का गांव में रेलवे के अंडरपास, बावली रेलवे अंडरपास आदि सहित अन्य अंडरपास में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये बोले ग्रामीण
बड़ौत। रमाला शुगर मिल से जुडे़ असारा गांव निवासी आरिफ चौहान, खुर्शीद, परवेज ने बताया कि रोज इस अंडरपास से असारा, हिम्मतपुर सुजती, दोघट, टीकरी, रमाला, किरठल आदि गांवों के सैकड़ों लोग गुजरते है। किसान की गन्ने की बुग्गियां भी गुजरते हैं। अंडरपास में पानी भरने से किसान व ग्रामीण परेशान है। उधर, बड़का गांव निवासी अक्षय चौहान, दीपक, जोगेन्द्र ने बताया कि बड़का रेलवे अंडरपास से गुजरने वाले हिलवाडी, बड़का, औसिक्का, बाम, अलावलपुर आदि गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।