फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders will be able to complain directly to higher officials

व्यापारियों का बनेगा व्हाटसएप ग्रुप, उच्च अधिकारियों से सीधे कर कर सकेंगे शिकायत

Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Traders will be able to complain directly to higher officials
व्यापारियों का बनेगा व्हाट्स एप ग्रुप, व्यापारियों को संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के एक फार्म में सीओ आलोक सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर विमर्श किया। उन्होंने कस्बे के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर पुलिस के अधिकारियों को जोड़ने के निर्देश दिए। व्हाट्स एप ग्रु्प पर व्यापारी सीधे अधिकारियों को शिकायत से अवगत करा सकेंगे। उन्होंने शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए संस्थानों में सीसीटीवी लगवाने की सलाह दी।
सीओ आलोक सिंह ने पुलिस को बाजार में अव्यवस्थित खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार में वाहनों से जाम लग रहता है। जिससे व्यापारियों के साथ-साथ बाजार में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहनों को अव्यवस्थित खड़ा करने पर विवाद भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता है वे लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। व्यापारियों को आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर अग्रसारित किया जाएगा। उन्होंने शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए व्यापारियों को अपने संस्थानों में सीसीटीवी लगवाने के लिए कहा। व्यापारियों की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने कस्बे के बैठक में मौजूद व्यापारियों ने संस्थानों पर सीसीटीवी लगाने व दो दिन में व्हाट्स एप ग्रु्प बनाकर व्यापारियों के मोबाइल नंबर एड करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जिन व्यापारियों के संस्थानों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। उनकी लिस्ट थाना में जमा कराने के लिए कहा है। बैठक में प्रमोद जैन, सतवीर कश्यप, अनिल जैन, निशांत जिंदल, पिंटू शर्मा, सुनील, प्रवीण, राजेश जैन, मनोज जैन, उपेंद्र फौजी, संजीव जैन, जिनेंद्र जैन, विकास गुप्ता, मनमोहन और अभिषेक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed