फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tractor parade violence, RLD met SP after Delhi Police sent notice to nine in baghpat

बागपत: एसपी से मिला थांबेदार व रालोद का प्रतिनिधिमंडल, ट्रैक्टर परेड में हिंसा में नोटिस भेजे जाने का किया विरोध 

Tue, 09 Feb 2021 09:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Feb 2021 09:58 PM IST
सार

- दिल्ली और स्थानीय पुलिस की ओर से जारी किए गए नोटिस पर जताया विरोध
- नौ लोगों को जारी किए गए है दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस
- 250 किसानों को भेजे गए थे बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील से नोटिस 

विज्ञापन
tractor parade violence, RLD met SP after Delhi Police sent notice to nine in baghpat
एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात करता रालोद प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस से नाराज थांबेदार और रालोद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की। किसानों ने कहा कि उन्होंने  शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया था, इसके बावजूद उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। अगर किसानों को परेशान किया तो महापंचायत की जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सीमापुरी और पांडवनगर थाने की ओर से रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी सहित नौ लोगों को दिल्ली हिंसा के मामले में नोटिस भेजे गए हैं। इसके अलावा बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील से करीब 250 किसानों को मुचलका पाबंद के लिए नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को थांबेदार ब्रजपाल चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक अजय कुमार, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि पुलिस प्रशासन का रवैया गलत है। उन लोगों को भी नोटिस दिए गए हैं, जो दिल्ली गए ही नहीं। किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि अगर प्रशासन ने नोटिस वापस नहीं लिए तो महापंचायत की जाएगी। 

एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि जिले की पुलिस की ओर से किसी भी निर्दोष किसान पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। किसान निश्चित रहें। दिल्ली पुलिस ने भी अगर किसी निर्दोष को नोटिस भेजा है तो उस किसान का सहयोग किया जाएगा। युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विनोद खेड़ा, ओमवीर ढाका, विकास मलिक और सागर तोमर मौजूद रहे।

उधर, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि भोले-भाले किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रशासन उन्हें डराने का प्रयास कर रहा है। किसान अब डरने वाला नहीं है। यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द नोटिस वापस नहीं लिए तो पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्र के किसान न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed