फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tractor hits bike in Baghpat couple dies on spot and son seriously injured

दर्दनाक: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती ने मौके पर तोड़ा दम, बेटा गंभीर रूप से घायल

Fri, 16 Feb 2024 11:29 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 11:29 AM IST
सार

Accident in Baghpat : बागपत में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Tractor hits bike in Baghpat couple dies on spot and son seriously injured
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में मेरठ-बागपत हाईवे पर हिंडन नदी पुलिस चौकी के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


बिनौली थाने के जिवाना गुलियान गांव निवासी साबिर अपनी पत्नी अफसाना और बेटे अर्श के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी सुसराल में डासना, गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वे बालैनी हिंडन नदी पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साबिर और अफसाना की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को बालैनी के देव भूमि हॉस्पिटल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: रालोद के ये दो विधायक बनेंगे मंत्री, योगी मंत्रिमंडल में जल्द होंगे शामिल; PM मोदी से मुलाकात करेंगे जयंत

बताया गया कि पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: भारत बंद आज: BKU कार्यकर्ता करेंगे चक्का जाम, पुलिस अलर्ट, टिकैत बोले-सरकार नहीं मानी तो जल्द होगा बड़ा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed