{"_id":"6199342d33feda222c16bec4","slug":"tractor-broke-into-two-pieces-due-to-the-collision-of-the-container-kahkra-news-mrt565658762","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहैड़ा के पास एक कंटेनर ने पराली लदे ट्रैक्टर ट्राली में तेज टक्कर मार दी। ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। ट्रैक्टर चालक भी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक ने कंटेनर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव साकरौद निवासी जाहिद पुत्र यासीन शनिवार की सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर ट्राली में पराली लादकर शाहदरा अशोक नगर में अपनी बहन के यहां जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहैड़ा के पास कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक जाहिद हाथ और पीठ में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया। कंटेनर को भी कब्जे में ले लिया। घायल ट्रैक्टर चालक ने परिजनों संग कोतवाली मे पहुंचकर आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कंटेनर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।