{"_id":"5d9f76b78ebc3e93db11b439","slug":"toote-taaron-se-jaan-ka-khatra-baghpat-news-mrt4478235172","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिर रहे जर्जर तार, जोखिम में ग्रामीणों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिर रहे जर्जर तार, जोखिम में ग्रामीणों की जान
विज्ञापन

बागपत। मुकारी गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं। किसानों की फसलें जल रही हैं। एक महिला के ऊपर तार टूटकर गिर गया, जिससे वह झुलस गई। ऊर्जा निगम सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं करता है।
मुकारी गांव के ग्राम प्रधान संदीप शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट प्रभारी को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव से गुजर रहे तार जर्जर हालत में हैं। आए दिन टूटकर गिर रहे हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है और लोगों की जान पर बन आई है। नौ अक्तूबर को खेत में कार्य कर रही एक महिला के ऊपर तार टूटकर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रामवीर शर्मा, भूमेश शर्मा, सुधीर त्यागी, नसीम काजी, नूरे, अब्बास, मोनू, तौसिफ, अनिल मौजूद रहे।