फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today the pole of the game will open in the construction of National Highway

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री के सामने आज खुलेगी नेशनल हाईवे निर्माण में खेल की पोल

Tue, 23 Nov 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Today the pole of the game will open in the construction of National Highway
बागपत। नेशनल हाईवे निर्माण में किस तरह से खेल हो रहा है, इसकी पोल मंगलवार को केंद्रीय सड़क़ एवं परिवहन राज्यमंत्री वीके सिंह के सामने खुलेगी। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर व मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे का निरीक्षण करेंगे। इनके साथ एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिससे उनको हाईवे के हालात देखकर तुरंत निर्देश दिए जा सकें।
विज्ञापन

मेरठ से बागपत तक नेशनल हाईवे 334 बी पर इतने बुरे हालात हैं कि एक तरफ उसका निर्माण चल रहा था और दूसरी तरफ से वह टूटता जा रहा था। इस स्थिति को देखते हुए खुद सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने उस पर सवाल उठाते हुए जांच कराने के लिए कहा तो नेशनल हाईवे को उखाडक़र दोबारा निर्माण शुरू किया गया। उससे भले ही सरकार को कोई नुकसान नहीं है, लेकिन आम जनता के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। टूटी सडक़ व धूल के गुबार के बीच उन्हें गुजरना पड़ता है। उसमें भी ठेकेदार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे 709 बी की हालत भी ठीक नहीं हैं और सिसाना समेत कई जगह पर जलभराव होने से सडक़ टूट गई। इससे कई लोगों की जान जा चुकी हैं। इसका ईपीई से लेकर लोनी तक का हिस्सा पूरी तरह से टूटा हुआ है। उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। इस तरह के हालात का पता चलने पर केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन राज्यमंत्री वीके सिंह व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मंगलवार को नेशनल हाईवे का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed