फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today, the National Lok Adalat will be set up in the district

आज जिले में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Today, the National Lok Adalat will be set up in the district
आज जिले में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन

बागपत। जिजा जज संतोष राय की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्री-ट्रायल मीटिंग में तैयारियों की समीक्षा की गई। लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, मोटर वाहन प्रकरण समेत अन्य मामलों को निपटाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुनवाई की जाने वाली केसों की सूची तैयार करा ली गई है। जिला जज संतोष अध्यक्षता करेंगे। अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, बीमा दावे के प्रकरण, पारिवारिक वाद, लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी वाद एवं उत्तराधिकार अधिनियम के वादों का निस्तारण, बैंक ऋण से संबंधित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालयों एवं अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर सुलह समझौते के आधार पर प्रकरणों का निपटरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

नौ फरवरी को हेल्थ कैंप का आयोजन
बागपत। लायंस क्लब बागपत के तत्वावधान में हड्डी एवं ह्दय रोगों की नि:शुल्क जांच के लिए शिविर लगाई जाएगी। नौ फरवरी को श्री यमुना इंटर कॉलेज में कैंप का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। समय सिंह, मनीष जैन, योगेंद्र पाल सांगवान, राजपाल शर्मा, बशीर अहमद, मुस्तफा हैदर, राजेश चौहान, वीरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर त्यागी, जनक सिंह सोम, गजेंद्र सिंह बली, डॉ सन्नी तोमर, डॉ योगेश तोमर और प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed