{"_id":"5f6cd90c8ebc3e394d3822b6","slug":"today-lawyers-will-continue-to-be-judicial-baghpat-news-mrt502816717","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन

- आकिब चौधरी के साथ मारपीट का प्रकरण
बागपत। बड़ौत के अधिवक्ता आकिब चौधरी के साथ मारपीट के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।
बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट आकिब चौधरी के साथ हुए प्रकरण में अभी पुलिस ने केस खारिज नहीं किया है। इसके अलावा कई आरोपी छोड़ दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रकरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के समक्ष रखा था। संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका और महामंत्री रामपाल शर्मा ने बताया कि न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।