फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today is the last day for issuing the seniority list

Baghpat News: वरिष्ठता सूची जारी करने का अंतिम दिन आज

Wed, 10 May 2023 05:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day for issuing the seniority list
-चुनाव में लगे कर्मचारी, सूची जारी करने में हो सकती है देरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रही शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया के लिए वरिष्ठता सूची जारी करने की अंतिम तिथि 11 मई है। प्रशासन ने कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया है, जिससे जिले में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने में देरी हो सकती है।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक का उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति होनी है। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए शासन ने पूर्व में आठ मई तक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। आठ मई तक सूची जारी न होने पर शासन ने 11 मई तक आपत्तियों का निस्तारण कर सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। बागपत में 11 मई को निकाय चुनाव हैं। प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी है, जिससे जिले में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने में देरी हो सकती है। वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि 11 मई को निकाय चुनाव है। कार्यालय के कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है, जिससे वरिष्ठता सूची और आपत्तियों का निस्तारण करने में देरी हो सकती है। चुनाव के बाद प्रमुखता से आपत्तियों का निस्तारण कर शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed