{"_id":"5e35c03a8ebc3e680e4cf467","slug":"today-chief-minister-arogya-health-fair-will-be-held-at-21-places-in-the-district-baghpat-news-mrt46675343","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में 21 स्थानों पर लगेंगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वाथ्य मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में 21 स्थानों पर लगेंगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वाथ्य मेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जिले में 21 स्थानों पर लगेंगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वाथ्य मेले
बागपत। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रविवार को जिले में 21 स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप आयोजित होंगे। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वाथ्य मेलों में जन प्रतिनिधि और डॉक्टर मौजूद रहेंगे। कैंप में चार चिकित्सक, एक सरकारी चिकित्सक अनिवार्य रहेगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से नई पहल की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन के निकट लेकर जाने के लिए प्रत्येक रविवार को मेडिकल कैंप लगेगा। सीएमओ डॉ राज किशोर टंडन ने बताया कि रविवार से जिले में योजना की शुरूआत हो रही है। जिले में 21 स्थानों पर पहले रविवार को मेले लगेंगे। यहां डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि करेंगे। समापन के बाद मेला स्थल से ही जानकारी शासन को भेजी जाएगी। जिसमें डॉक्टरों और मरीजों की जानकारी होगी।
इन्हें करनी होगी जनसेवा
बागपत। मेले में चार डॉक्टर, जिनमें एक सरकारी चिकित्सक अनिवार्य होगा। आयुष चिकित्सक, निजी क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सक, संविदा पर कार्यरत चिकित्सक शामिल किए जा सकते हैं। एक फार्मासिस्ट, एक प्रयोगशाला सहायक, स्टाफ नर्स, एक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा आयुष विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए डॉक्टर भी टीम में शामिल होंगे। निकट के मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
मेले में यह मिलेगी सुविधाएं
- ओपीडी सेवाएं, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं, तंबाकू सेवन रोकने के लिए जागरूकता।
- टीबी मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, कुष्ट रोग, फाइलेरिया की जांच और इलाज।
- बीपी, मधुमेह, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग और इनका फॉलोअप।
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी, कार्ड वितरण।
- गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, संस्थागत प्रसव जागरूकता सेवाएं।
- जन्म पंजीकरण परामर्श एवं सेवाएं, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाएं।
- बच्चों में डायरिया एवं न्यूमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधाएं।
- कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण और सभी प्रकार की जांच की सुविधाएं।