फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today 15322 will give PET exam in two shifts at 20 centers

आज 20 केंद्रों पर होगी पीईटी की परीक्षा, दो पालियों में 15322 परीक्षा देंगे परीक्षा

Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Today 15322 will give PET exam in two shifts at 20 centers
बागपत। जिले में आज 20 केंद्रों पर दो पालियों में 15322 परीक्षार्थी पीईटी की परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षा में अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की निगरानी रहेगी। सोमवार को प्रेक्षक विशेष सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह बागपत पहुंच गए है।
विज्ञापन

दो पालियो में होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को कोरोना गाइड लाइन पालन कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, डिवाइस घड़ी ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र प्रभारी परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे। केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था, पानी व्यवस्था पूरी कर ली है। एलआईयू ,एसटीएफ सिविल कपड़ों में केंद्रों का भ्रमण करेगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विशेष सचिव सूचना सुरेंद्र प्रसाद सिंह (आईएएस ) को जनपद का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन से नामित प्रेक्षक विशेष सचिव सूचना सुरेंद्र प्रसाद सिंह केंद्रों का भ्रमण करेंगे। सोमवार को उन्होंने अधिकारियों से परीक्षा संबंधी जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed