{"_id":"621fba4516e38f1ab273264c","slug":"to-increase-the-yield-treat-the-seeds-and-sow-them-by-trench-method-baghpat-news-mrt578900771","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए बीज उपचारित कर व ट्रेंच विधि से करें बुआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए बीज उपचारित कर व ट्रेंच विधि से करें बुआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। भड़ल गांव में खतौली मिल की ओर से बुधवार को किसान गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को गन्ने की फसल पैदावार बढ़ाने और उन्नत किस्मों की बुआई करने के लिए जागरूक किया गया। मिल के यूनिट हेड डॉ. अशोक कुमार ने किसानों को बीज उपचारित कर गन्ने की फसल की बुआई करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि किसान नई तकनीक अपनाकर फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। फसल पैदावार बढ़ाने के लिए समय-समय पर खेत की मिट्टी की जांच, गन्ने में लगने वाली रेड रोट बीमारी से बचाव के लिए बीज शोधन और मृदा शोधन जरूरी है। किसान कोजा 98014, 118, 15023 अगेती गन्ने की प्रजातियों की नर्सरी तैयार कर बुआई करें। गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप राठी ने कहा कि किसान ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करके सहफसली खेती कर आय बढ़ा सकते हैं। संगोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ डॉ. विकास मलिक, वरिष्ठ प्रबंधक खतौली विनेश कुमार, प्रदीप मलिक, जोन इंचार्ज धीरज मलिक, उप प्रबंधक अनुज मलिक, हरिओम, दुष्यंत राणा, चौगामा चौधरी कृृष्णपाल राणा, देवेंद्र कालखंडे, सुखवीर, विक्रम राणा, मांगेराम, संजय, आनंद छिल्लर, पप्पन राणा, रामछैल पंवार, जिला पंचायत सदस्य रहीसुदीन, धर्मपाल प्रधान, राजीव राणा, चरण सिंह, राजकुमार एवं विनेश आदि मौजूद रहे। संवाद