{"_id":"5e6bde8a8ebc3ea7e5605b3d","slug":"tired-of-illness-a-young-man-shot-himself-died-baraut-news-mrt4733103128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। मुंह के कैंसर से जूझ रहे बरनावा गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह उसका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह के मुताबिक मृतक विपिन त्यागी (48) पुत्र सुरेंद्र पाल त्यागी अविवाहित था। उसके पिता बाहर रहते है। गांव में वह अपनी एक भतीजी व एक भतीजे के साथ रहता था। कई वर्षों से वह मुंह के कैंसर से पीड़ित था। उसका इलाज दिल्ली के अस्पताल से चल रहा था। परेशानी इतनी बढ़ गई थी कि उससे कुछ खाया पिया भी नहीं जा रहा था। इससे तंग आकर उसने बृहस्पतिवार की रात तमंचा कनपटी से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह भतीजी तनु चाय लेकर उसके कमरे में गई तो खून से लथपथ उसका शव बिस्तर पर पड़ा देखा। इंस्पेक्टर के मुताबिक सूचना पर वह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तमंचे को कब्जे में लेकर घटना की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र पाल त्यागी पुत्र नत्थूराम ने बिनौली थाने पर पुत्र के आत्महत्या कर लेने की सूचना दर्ज कराई है।