फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Time to complete affected studies in Corona period

कोरोना काल में प्रभावित पढ़ाई को पूरी करने का मिलेगा समय

Sun, 07 Feb 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Time to complete affected studies in Corona period
बड़ौत। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन की 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। चार मई से छह जून तक परीक्षाएं चलेंगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की बेचैनी कम हुई है। अब सभी का पूरा फोकस परीक्षाओं की तैयारी पर है। परीक्षाएं गर्मी में सही, लेकिन परीक्षार्थी खुश हैं कि कोरोना काल में प्रभावित पढ़ाई को पूरी करने का समय मिलेगा। वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम परीक्षार्थियों के हित में है।
विज्ञापन

ये बोले छात्र
कक्षा दस की छात्रा धवानी का कहना है कि छह महीने से भी ज्यादा की पढ़ाई कोरोना की वजह से चौपट रही। पहली बार आनलाइन पढ़ाई में दिक्कतें हुई तो परीक्षा को लेकर डर था। अब आसानी से परीक्षा की तैयारी हो सकेगी।
विज्ञापन

कक्षा दस की छात्रा अंकिता का कहना है कि देरी से स्कूल खुलने के कारण पाठ्यक्रम तो घटाया गया है। मगर, परीक्षाएं जल्दी न हो, इस बात पर अच्छे अंक लाने को लेकर मन में डर था। यह डर डेट शीट देखकर दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12वीं के छात्र आर्यन का कहना है कि शुरू में तो यह लगा था कि पूरा साल बर्बाद न हो जाए। स्कूल खुले तब कुछ उम्मीद जगी। अब परीक्षा कार्यक्रम देखकर पर्याप्त तैयारी हो सकेगी और अच्छे अंक पाने के लिए सफलता मिलेगी।

कक्षा 12वीं के छात्र मनोज का कहना है कि सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को देखते हुए भले ही गर्मी की परीक्षा तिथियां तय की हैं, लेकिन चिंता गर्मी की नहीं बल्कि अब यह राहत मिली है कि समय मिलने से कठिन विषयों की भी तैयारी आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed