{"_id":"63b85dc3990281545e1f2b02","slug":"thrown-out-of-the-house-for-not-meeting-the-demand-of-dowry-kahkra-news-mrt620814625","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं को दहेज में दो लाख और कार नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों तहरीर देकर पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खेकड़ा की एक युवती की शादी चार वर्ष पूर्व मोदीनगर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुरालियों ने शोषण शुरू कर दिया था। पति उस पर मायके से दहेज में दो लाख और कार लाने का दबाव बनाता है। दो दिन पूर्व पति ने रात में मारपीट गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
दूसरी महिला का आरोप है कि उसके परिजनों ने शादी में छोटी कार दी थी। अब पति दहेज में बड़ी कार की मांग कर रहा है। मना करने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।