{"_id":"619d2a18e36f8269b25aa55a","slug":"three-thousand-rupees-demanded-for-iti-certificate-kahkra-news-mrt565985529","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्रमाण पत्र के लिए मांगे तीन हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई प्रमाण पत्र के लिए मांगे तीन हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल, पुलिस ने इंस्टीट्यूट संचालक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव डूंडाहैड़ा स्थित एक इंस्टीट्यूट संचालक ने आईटीआई के प्रमाण पत्र के लिए एक छात्र से तीन हजार रुपये मांगने और न देने अभद्रता कर कॉलेज से बाहर निकालने वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित छात्र ने कोतवाली में तहरीर तो पुलिस इंस्टीट्यूट संचालक को हिरासत में ले लिया।
गांव हिलवाड़ी निवासी मोहित पुत्र तेजपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने गांव डूंडाहैड़ा स्थित एक इंस्टीट्यूट में आईटीआई कोर्स में प्रवेश लिया था। संचालक ने तब फीस के लिए उससे 31 हजार रुपये जमा कराए थे। यह भी बताया था कि इंस्टीट्यूट महात्मा इंस्टीट्यूट इंडस्ट्रियल प्रोफेशन ट्रेनिंग सेंटर एनसीबीटी दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। उसने 2017-18, 2018- 19 आईटीआई की परीक्षा पास की है। यह परीक्षा इंस्टीट्यूट में ही कराई गई थी। परीक्षा के बाद उसे जो प्रमाण पत्र दिए गए, वह किसी भी संस्था से प्रमाणित नहीं थे। उसने इंस्टीट्यूट संचालक से एनसीबीटी दिल्ली की मान्यता वाले प्रमाण पत्र मांगे तो इसकी एवज में उससे तीन हजार रुपये मांगे गए। विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता कर उसे इंस्टीट्यूट से बाहर निकाल दिया गया था। पीड़ित छात्र ने शनिवार को खेकड़ा कोतवाली मेें आयोजित समाधान दिवस में इंस्टीट्यूट संचालक की शिकायत कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में एक वीडियो भी सौंपी थी। छात्र की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अजय कुमार ने डीआईओएस कार्यालय को शिकायत का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात इंस्टीट्यूट संचालक को हिरासत में ले लिया।
सीओ युवराज सिंह का कहना है कि छात्र की शिकायत पर इंस्टीट्यूट संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। छात्र ने इस संबंध में वायरल हुई वीडियो भी उन्हें सौंपी है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।