फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three teams will investigate the game in the name of development

तीन टीमें करेंगी विकास के नाम पर हुए खेल की जांच

Thu, 08 Jul 2021 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three teams will investigate the game in the name of development
बड़ौत (बागपत)। जनपद के चार ब्लॉकों छपरौली, बिनौली, बड़ौत और खेकड़ा के चार गांवों मेें विकास कार्य कराने के नाम पर निकाले गए 1.49 करोड़ की जांच के लिए सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने तीन टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन अधिकारी शामिल है। तीनों टीमों को 14 जुलाई से पहले जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव से पहले ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर शासन के निर्देशों पर गांवों में विकास कार्य कराने के लिए प्रशासक नियुक्त किए थे। चार ब्लॉक छपरौली, बिनौली, बड़ौत और खेकड़ा के चार गावाें में विकास के नाम पर करीब 1.49 करोड़ रुपये निकाले गए। इसकी जानकारी संबंधित बीडीओ और एडीओ पंचायत को भी नहीं दी गई। शिकायत सीडीओ सहित उच्च अधिकारियों के पास पहुंची तो हलचल मच गई। इस मामले में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने संबंधित बीडीओ को पत्र भेजने के अलावा तीन टीम गठित की है, जो जांच कर अपनी रिपोर्ट 14 जुलाई तक भेजेंगी।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को सौंपी गयी जांच
ब्लाक गांव टीम
छपरौली किरठल व लूंब जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बागपत, सहायक अभियंता ग्रामीण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बागपत।
बड़ौत बावली उपायुक्त, स्वत: रोजगार बागपत, अधिशासी अभियंता लोनिवि विभाग निर्माण खंड, सहायक अभियंता लोनिवि निर्माण।
खेकड़ा सांकरौद परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण, सहायक अभियंता लोनिवि निर्माण।
यहां निकाली धनराशि
ब्लॉक गांव निकाली राशि
छपरौली किरठल 56, 51203
बड़ौत बावली 27,84338
छपरौली लूंब 40,05408
खेकड़ा सांकरौद 25,27988
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed