फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three smugglers arrested with ten rifles, one pistol in Baghpat

Baghpat News: बागपत में दस राइफल, एक तमंचे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 03:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with ten rifles, one pistol in Baghpat
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 देसी राइफलें और तमंचे संग तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। बाद में इन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ विजय चौधरी के अनुसार खेकड़ा कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार की रात पाठशाला चौकी पर वाहनों की जांच कर रही थी। एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। रोकने पर उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पीछा कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान बाेरे में रखीं 10 देसी राइफलें और एक तमंचा बरामद हुआ। इन्होंने अपने नाम आरिफ निवासी कैली थाना दौराला जिला मेरठ, नितिन कुमार व पंकज तोमर निवासी बामनौली थाना दोघट बताया। आरोपियों ने बताया कि वे राइफलें मेरठ से लाकर लोनी और गाजियाबाद समेत अन्य स्थानों पर आठ से 10 हजार रुपये प्रति राइफल बेचते हैं। वे इन्हें बेचने गाजियाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

हथियार देने और खरीदने वाले का पता नहीं लगा सकी पुलिस

पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि मेरठ में किस जगह से हथियार लेकर आ रहे थे और इन्हें किसे बेचना था। पुलिस को तस्करों ने बरगलाते हुए बताया कि मेरठ में एक पार्क में कोई व्यक्ति हथियार रखकर चला जाता है। इसी दौरान एक महिला मुंह ढककर पैसे लेकर चली जाती है। वैसे, हर बार हथियार मिलने से साफ है कि मेरठ में हथियारों की फैक्टरी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के कैली का आरिफ मुख्य तस्कर
पुलिस के अनुसार मेरठ के कैली गांव निवासी आरिफ मुख्य तस्कर है। उसकी व बामनौली के पंकज की काफी समय पहले मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों हथियारों की तस्करी करने लगे। आरिफ के खिलाफ मेरठ के सदर थाने में लूट, चोरी और अवैध शस्त्र रखने के आठ और पंकज के खिलाफ बड़ौत, बिनौली, दोघट थाने में लूट और चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed