फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three SIs sued for missing case diary

केस डायरी गायब करने पर तीन एसआई पर मुकदमा

Fri, 30 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three SIs sued for missing case diary
बागपत। कोतवाली से केस डायरी करने पर तीन एसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन तीनों एसआई पर औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट का धोखाधड़ी से बैनामा कराने के मुकदमे की केस डायरी गायब करने का आरोप है।
विज्ञापन

बागपत में कोर्ट रोड पर आदर्श कालोनी निवासी व्यापारी संजय कुमार का निवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट है। जिसका तीन लोगों ने धोखाधड़ी से एक अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा करा दिया था। संजय कुमार ने 30 जनवरी 2021 को बागपत कोतवाली में संदीप जैन निवासी जागृति एंक्लेव दिल्ली व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभी जांच चल रही है, लेकिन इसकी जांच करने वालों ने केस डायरी ही गायब कर दी।
विज्ञापन

इसमें बागपत कोतवाली के एसएसआई मधुर श्याम ने तहरीर देकर मुकदमा कराया। मुकदमे से संबंधित विवेचकों ने केस डायरी एक से 13 तक बागपत सीओ के कार्यालय में रजिस्टर में दर्ज कराए। केस डायरी 14 से 20 तक विवेचक एसआई अरविंद चौहान, एसआई हरीशचंद त्यागी व एसआई विकास चौहान ने पेशी कार्यालय में जमा नहीं कराई। इस तरह से केस डायरी को गायब कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि विवेचकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। यह सभी एसआई जिले के अन्य थानों में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed