फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   three power house running

एक सप्ताह में चालू होंगेे तीन बिजलीघर

Sat, 25 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ग्रामीणों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जल्द ही तीन बिजलीघरों की शुरूआत होगी। 31 मार्च तक खट्टा प्रह्लादपुर, शिकोहपुर और बागपत शहर का बिजलीघर भी चालू करा दिया जाएगा। छपरौली में बिजलीघर पहले ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय ने बताया कि छपरौली का बिजलीघर तीन दिन पहले चालू हो गया है। अन्य बिजलीघरों को भी शीघ्र चालू करा दिया जाएगा। बागपत शहर के बिजलीघर का तो ट्रायल भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि एक बिजलीघर के निर्माण में साढ़े तीन से चार करोड़ रुपये का खर्च हुए हैं।
विज्ञापन


नए बिजलीघर शुरू होने से अन्य बिजलीघरों से लोड कम होगा। खट्टा प्रह्लादपुर में बिजलीघर तैयार होने से डौला और ढिकौली के बिजलीघर का लोड कम हो जाएगा। नए बिजलीघर बन जाने से आपूर्ति में भी सुधार होगा। एसई का कहना है कि  एक अगस्त से गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed