{"_id":"6447c7680a27c36a3d0ea036","slug":"three-places-up-in-high-school-20-places-down-in-inter-district-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-685-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईस्कूल में तीन पायदान ऊपर, इंटर में 20 पायदान नीचे खिसका जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईस्कूल में तीन पायदान ऊपर, इंटर में 20 पायदान नीचे खिसका जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इस साल हाईस्कूल में जिले को दसवां और इंटरमीडिएट में 33वां स्थान मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का मंगलवार को परीक्षाफल घोषित किया गया। प्रदेश की सूची में हाईस्कूल में जहां जिला तीन पायदान ऊपर उठा है, वहीं इंटरमीडिएट में 20 पायदान नीचे पहुंच गया है। जारी सूची में हाईस्कूल में जिले को दसवां और इंटरमीडिएट में 33वां स्थान मिला है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022-23 में प्रदेश में जिले को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 13वां स्थान मिला था। इस बार हाईस्कूल में जहां प्रदेश की सूची में जिले को दसवीं रैंक मिली है वहीं इंटरमीडिएट में 13वें स्थान से खिसकर 33वें स्थान पर पहुंच गई है। इस बार इंटरमीडिएट में जिले का परीक्षाफल 75.52 प्रतिशत आया जो पिछले वर्ष मुकाबले लगभग 11 प्रतिशत गिरा है। जबकि हाईस्कूल के परीक्षाफल दो प्रतिशत बढ़ा है।
- पांच साल का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल
हाईस्कूल इंटरमीडिएट
वर्ष प्रतिशत प्रतिशत
2019 84.3 80.76
2020 86.24 82.78
2021 100.00 99.97
2022 90.12 86.31
2023 92.79 75.52
--