फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three miscreants who robbed many arrested

कई लूट करने वाले तीन बदमाश दबोचे

Wed, 25 Aug 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants who robbed many arrested
महिला सिपाही व बैंक मैनेजर की पत्नी से भी की थी लूट, मोबाइल व रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम ने महिला सिपाही और बैंक मैनेजर की पत्नी सहित कई से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। यह बदमाश सड़क पर चलते हुए लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे।

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को गुलशन पुत्र रोजू व सुहैल पुत्र फरमान निवासी मोहल्ला केतीपुरा और वसीम पुत्र हासिम निवासी पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार किया। यह तीनों दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे व अन्य सड़कों पर लोगों से मोबाइल व अन्य सामान छीनते थे। बदमाशों ने पूछताछ करने पर बताया कि केनरा बैंक की बागपत शाखा के मैनेजर आशीष सिंह की पत्नी सौम्या सिंह से 20 अगस्त को मोबाइल छीना था। एक महिला कांस्टेबल से भी मोबाइल छीना था। अग्रवाल मंडी टटीरी में अमित कुमार से मोबाइल व पुराना कस्बा में एक युवक से मोबाइल व नकदी लूटी थी। इनके पास से लूटा गया मोबाइल व 500 रुपये बरामद हुए है। तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed