फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three injured including two women due to overturning of e-rickshaw

ई रिक्शा पलटने से दो महिलाओं सहित तीन घायल

Thu, 03 Mar 2022 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three injured including two women due to overturning of e-rickshaw
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप बृहस्पतिवार को गड्ढे में एक ई रिक्शा पलट गई। इससे चालक और खेकड़ा निवासी दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए नगर में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भिजवाया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील से लेकर पाठशाला बस स्टैंड तक गड्ढे बने हुए हैं। इनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बागपत से खेकड़ा आ रही एक ई रिक्शा खेकड़ा तहसील के पास बने गड्ढे में पलट गई। ई रिक्शा में सवार खेकड़ा निवासी दो महिलाएं सुनीता, रेखा तथा ई रिक्शा चालक रामवीर घायल हो गए। आसपास में मौजूद दुकानदारों ने उन्हें ई रिक्शा के नीचे से निकाला। सूचना मिलने पर घायल महिलाओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें खेकड़ा में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। नगर निवासी समाजसेवी देवेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, अरविंद कुमार, प्रदीप धामा, नरेंद्र कुमार, अनुज कौशिक आदि ने जिलाधिकारी से हाईवे पर बने गड्ढों को भरवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed