फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three families of Sambhal were relieved by brick kiln

Baghpat News: ईंट भट्ठे से संभल के तीन परिवारों को बंधनमुक्त कराया

Mon, 17 Feb 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three families of Sambhal were relieved by brick kiln
बालैनी। क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर संभल के तीन परिवारों को बंधक बनाकर रखने की सूचना पर श्रम विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार देर रात छापा मारा की। वहां उन्होंने तीनों परिवारों को बंधनमुक्त कराकर घर भेजा। नवादा गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर मजदूरी कराने की शिकायत संभल के परिवार के मुखिया जिशान ने डीएम से कर दी थी। डीएम ने संज्ञान लेकर श्रम विभाग के अफसरों को बंधक परिवारों को बंधनमुक्त कराने के निर्देश दिए। शनिवार रात श्रम अधिकारी अरविंद मधेशिया पुलिस के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचे। वहां उन्होंने जांच की तो तीनों परिवारों के सदस्य बंधक मिले। श्रम अधिकारी अरविंद ने बताया कि तीनों परिवारों को गाड़ी में बैठाकर उनके घर भेज दिया गया है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed