फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three electricians who raided posing as JEs suspended

जेई बनकर छापा मारने वाले तीन विद्युतकर्मी निलंबित

Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three electricians who raided posing as JEs suspended
बिजरौल रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारी - फोटो : BARAUT
जेई बनकर छापा मारने वाले तीन विद्युतकर्मी निलंबित
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। गांवों में अवर अभियंता बनकर छापे मारने के आरोप में तीन टीजी टू तकनीशियन कर्मचारियों को अधिशासी अभियंता द्वितीय ने औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर निलंबित कर दिया। इससे आक्रोशित राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने एक्सईएन द्वितीय के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारी बिजरौल रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचे और कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक एक्सईएन द्वितीय को हटाया नहीं जाता और निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार के अनुसार कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी कि धनौरा सिल्वर नगर के बिजलीघर पर तैनात तकनीशियन मनीष कुमार प्रजापति, जिवाना गुलियान के बिजलीघर पर तैनात तकनीशियन रितुराज व टीकरी के बिजलीघर पर तैनात तकनीशियन गौरव तोमर क्षेत्र में जेई बनकर छापा मार रहे हैं और उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। जिस पर एक्सईएन द्वितीय ने औचक निरीक्षण किया, तो तीनों तकनीशियन पकड़े गए। जिस पर एक्सईएन द्वितीय ने तीनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

तीन कर्मचारियों को निलंबित किए जाने पर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई। संघ के जनपद सचिव रविप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि एक्सईएन द्वितीय के कार्यालय पर दलालों को संरक्षण दिया जा रहा है जो कर्मचारियों पर नियम विरुद्ध काम कराने का दबाब बनाते हैं। आरोप लगाया कि कोई कर्मचारी इसका विरोध करता है तो संबंधित अधिकारी विभाग का काम कराने के नाम पर उसका मानसिक शोषण व अभद्रता करते हैं। चेतावनी दी कि जब तक एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार को हटाया नहीं जाता और निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर अध्यक्ष मोदीराम, राधेश्याम गुप्ता, बूलचंद, प्रमोद मलिक, कपिल तोमर, ग्यासुद्दीन, विक्रांत, विकास, संदीप कुमार, अवनीश मौर्य, मृदुल त्रिपाठी, तरुण कुमार, अनंत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की गई है। निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैैं। अब संगठन की आड़ में अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed